
हिमाचल प्रदेश स्कूलों में मानसून की छुट्टियों में हुआ बदलाव पढ़े
हिमाचल प्रदेश स्कूलों में मानसून की छुट्टियों में हुआ बदलाव पढ़े | Read the changes in the monsoon holidays in Himachal Pradesh schools नोटिफिकेशन
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचा को भारी नुकसान हुआ है। इन सभी विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वर्तमान सत्र के लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी, निजी स्कूलों में मानसून अवकाश को पुनर्निर्धारित और समय से पहले/समायोजित करने का निर्णय लिया है। छुट्टियों के दिनों की कुल संख्या समान रखने के लिए हरसंभव सावधानी बरती गई है, ताकि शिक्षण दिवस यथावत रहे। सरकार के आदेशों के अनुसार स्कूलों में मानसून ब्रेक 10 जुलाई से शुरू हो गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध स्कूल अपने स्तर पर लेंगे फैसला
वहीं, राज्य में कार्यरत सीबीएसई, आईसीएसई व किसी अन्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी, निजी स्कूल अपने स्तर पर अवकाश का फैसला ले सकते हैं। सरकार ने सलाह दी है कि विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए। इसकी अनुपालन के लिए सभी संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों में अब ये रहेगा मानसून ब्रेक का शेड्यूल
कुल्लू जिले के स्कूलों में अब मानसून अवकाश 10 जुलाई से 1 अगस्त तक 23 दिन का रहेगा। पहले यह 23 जुलाई से 14 अगस्त तक होना था। इसी तरह लाहौल-स्पीति जिले के स्कूलों में समर अवकाश 10 जुलाई से 20 अगस्त तक 42 दिन का रहेगा। पहले ये छुट्टियां 17 जुलाई से 20 अगस्त तक होनी थीं। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, पांगी व भरमौर में मानसून अवकाश 10 से 15 अगस्त तक छह दिन का रहेगा। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक यह ब्रेक 22 से 27 अगस्त तक होना था। प्रदेश के अन्य ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में मानसून अवकाश अब 10 से 15 जुलाई तक छह दिन का रहेगा। मौजूदा शेड्यूल के तहत मानसून ब्रेक 22 से 27 जुलाई तक होना था।
- हिमाचल लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा तिथि नोटिफिकेशन पढ़े 2023
- 11 जुलाई 2023 की 5 बड़ी भर्तियां
- Selfworker – Earn Money by Uploading Videos on Sharechat, Moj, Josh, Tiki, Hipi, and many more apps.
- TODAY HIMACHAL NEWS BULLETIN 11 July 2023 | HP NEWS | हिमाचल आज की खबरें
- खराब मौसम: फार्मेसी की काउंसलिंग स्थगित, HPTU की परीक्षाएं भी रद्द
- Credit Score: अब कम क्रेडिट स्कोर पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
- हिमाचल में यहां मिलेगा 15 हजार युवाओं को रोजगार
- Netflix और Amazon Prime फ्री: Jio का बेजोड़ ऑफर! Netflix और Amazon Prime की मुफ्त सब्सक्रिप्शन जारी की
- हिमाचल लोक सेवा आयोग ने जारी की Answer Key 2023
- Himachal Flood: हिमाचल में बारिश का तांडव..100 साल पुराना पंडोह पुल बाढ़ में बह गया
- Himachal के मंडी जिला में बारिश से जनजीवन प्रभावित, पंडोह का लाल पुल टूटा | Heavy Rain
- हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने जारी किये 10 नोटिफिकेशन पढ़े
- सुक्खू सरकार ने जारी किए निर्देश हिमाचल में बड़ी भर्ती शुरू ?
- 10 जुलाई 2023 की 5 बड़ी भर्तियां
- 8 जुलाई 2023 की 11 बड़ी भर्तियां
- हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किये दो नोटिफिकेशन पढ़े 2023
- हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने जारी किये 16 नोटिफिकेशन पढ़े
- Realme Narzo 60 5G, Narzo 60 Pro 5G लॉन्च, 100MP कैमरा और 24GB RAM जैसे धांसू हैं फीचर्स
- Pi Digital Currency: Revolutionizing the Future of Decentralized Finance
- 6 जुलाई 2023 की 7 बड़ी भर्तियां