हिमाचल सरकार के 11 बडे़ फैसले पढ़े

  1. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने निर्णय लिया कि पूर्व जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा होगी।
  2. नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू
  3. जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों को दिया गया पुनर्रोजगार समाप्त कर दिया गया है,
  4. हिमाचल भवन, सदन और राज्य अतिथि गृहों में ठहरने पर मंत्रियों और विधायकों को किराये में अब छूट नहीं मिलेगी
  5. राज्य के निगमों, बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नामित सदस्यों और अन्य कमेटियों तथा शहरी निकायों में नामित सदस्यों की नियुक्तियां रद्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं
  6. हिमाचल लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग को छोड़कर सभी राजकीय विश्वविद्यालय, सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में चल रही सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डालने के  कहा गया  हैं।
  7. जल शक्ति विभाग में पैरा स्टाफ, पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, मल्टीपर्पज, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के मामले में नया नियुक्ति पत्र व नया भर्ती नोटिस जारी करने पर रोक लगा दी गई है।
  8. टेंडर को होल्ड करने के निर्देश दिए गए हैं
  9. भर्तियां  ठीक हुई या नहीं, कमेटी इस पर एक नजर में जरूर से  देखेगी
  10. सरकार अनाथ बच्चों को गोद लेगी
  11. पहले ही दिन उपायुक्त किन्नौर का तबादला, सचिवालय में तैनाती