
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर होंगे साक्षात्कार | यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसम्बर 2021 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल के सोलन जिला में आंगनबाड़ी कार्यकता व सहायिका के पद भरेंगे । बाल विकास परियोजना कण्डाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 तथा सहायिका 01 के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 15 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट के कार्यालय में लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना वृत कण्डाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टैहल तथा आंनगबाड़ी केन्द्र सैन्ज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है।आंगनबाड़ी वृत वाकनाघाट के तहत आंगनबाड़ी केंद्र डयोन्डा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद भरा जाना है।
उन्होंने बताया इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उतीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उतीर्ण होनी चाहिए। आठवीं उतीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास मान्य होगी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे संबधित उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
ये भी पढ़े —
- HP TET MEDICAL QUESTION PAPER 21 NOV 2021
- 22 November 2021 Top 5 Government Jobs – Today Latest Govt Jobs
- Punjab & Sind Bank Recruitment 2021
- Border Security Force Non Ministerial Recruitment 2021
- Indian Military Academy Recruitment 2021
- HPTET JBT Exam Question Paper Held On 21 November 2021
Telegram Group | Join Now |
Facebook Group | Available & JOIN NOW |
Click Here | |
YouTube Channel | Click Here |
Whatsapp Group | Join Now |