
सीएम जयराम: हिमाचल प्रदेश में भर्ती से संबंधित अदालती मामलों में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जेओए आईटी, जेबीटी आदि के भर्ती संबंधित अदालती मामलों में तेजी लाई जानी चाहिए, क्योंकि इससे हजारों युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों पर लगी रोक को हटाने के मामले कोर्ट में उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों में बेहतर समन्वय बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया है, जिससे विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा।
जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में अदालतों के लंबित मामलों के दृष्टिगत प्रशासनिक सचिवों और महाधिवक्ता के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक लिटिगेशन मानीटरिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर में सभी अदालती मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से संबंधित और प्रमुखता वाले मामलों को विशेष प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिवों को महाधिवक्ता के कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए, जिससे अदालतों में मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वीकृतियों और अदालतों में लंबित मामलों के कारण कई विकासात्मक परियोजनाओं में विलंब हुआ है।
सीएम ने विभिन्न लंबित मामलों की निगरानी के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारी और अधिक समन्वय और समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
- HPSSC Post Code 920 Answer Key 2021
- HPSSC Post Code 915 Answer Key 2021
- List Of Roll Number Data Entry Operator Post Code 924
- Important Notification Post Code 924
- Rejection List Data Entry Operator Post Code 924
- Provisional Answer Key | Jr Office Assistant (IT) (post code 206)
- DC Chamba Driver Written Test Date Postponed 2021
- HP Forest Guard Answer Key 2021
- Jio को टक्कर देने का प्लान, सबसे सस्ती कीमत पर भारतीयों को मिलेगा फास्ट इंटरनेट डेटा : रिपोर्ट
- HP TET: 392 परीक्षा केंद्रों पर 44 हजार अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा
- क्लस्टर विवि मंडी बनेगा हिमाचल प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय
- Income Tax Department Recruitment 2021 | @ incometaxindia.gov.in
- Bank of India Recruitment 2021| bankofindia.co.in Apply Online Form
- 8 November 2021 Top 5 Government Jobs – Today Latest Govt Jobs
- DRDO Recruitment 2021| drdo.gov.in | Apply Online Application Form
- EPF: 35 साल उम्र, 15 हजार बेसिक सैलरी; रिटायरमेंट पर कितना मिलेगा PF का पैसा, समझें कैलकुलेशन
- Cryptocurrency : आज इन 2 में हो रही तगड़ी कमाई, जानिए नाम
- हिमाचल कैबिनेट: पहली कक्षा के छात्र 15 से, तीसरी से सातवीं के विद्यार्थी 10 नवंबर से आएंगे स्कूल
- Facebook ला रहा पैसा कमाने वाला फीचर! ऐसे कर सकेंगे मोटी कमाई, सुनकर झूम उठे यूजर्स; बोले- वाह! मजा आ गया
- SBI Offer: एसबीआई कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! फ्री में मिल रहे हैं 2 लाख रुपये, बस फटाफट कर लें ये काम