
हिमाचल प्रदेश में ग्रीष्मकालीन स्कूलों के 26 जनवरी के बाद भी खुलने के आसार कम हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग छुट्टियां बढ़ाने का प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। 26 जनवरी के बाद दो सप्ताह और शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी है। इसी सप्ताह के अंत तक इस बाबत फैसला होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो विकल्पों का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। 26 जनवरी के बाद पहले विकल्प के तहत सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों को छह फरवरी तक बंद रखने की सिफारिश की गई है।
दूसरे विकल्प के तहत 27 जनवरी से नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में नियमित कक्षाओं के लिए बुलाने का प्रस्ताव है। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का विकल्प दिया गया है। अब आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग से चर्चा करने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन इस संदर्भ में फैसला लेगा। शीतकालीन स्कूलों में अभी सर्दियों की छुट्टियां दी गई हैं। उधर, कॉलेजों में भी पांच फरवरी तक छुट्टियां दी गई हैं। ऐसे में ग्रीष्मकालीन स्कूलों को भी अभी बंद ही रखने का फैसला हो सकता है।
- ईसीएचएस पालमपुर नर्सिंग असिस्टेंट और डेंटल टेक्नीशियन भर्ती 2022
- हिमाचल प्रदेश PNB बैंक में कांगड़ा , धर्मशाला व् चम्बा में होगी भर्ती
- आईजीएमसी शिमला गेस्ट फैकल्टी भर्ती 2022
- 16 January 2022 Top 9 Government Jobs Today Latest Govt Jobs
- नवोदय विद्यालय समिति में भरे जा रहे 1925 पद
- 15 January 2022 Top 11 Government Jobs | Today Latest Govt Jobs
(आपको हमारी जानकारी अच्छी लगती है और आपने अभी तक हमारे ग्रुप्स को ज्वाइन नहीं किया तो अभी ज्वाइन कर ले और अपने दोस्तों को भी हमारे साथ ज्वाइन करवा दे हमारे सोशल प्रोफाइल के लिंक्स पोस्ट के निचे दिए है हम आगे भी आपको ऐसी प्रकार की महवपूर्ण जानकारी आपको प्रदान करने का प्रयास रखेंगे | धन्यवाद (success pana chahte hai .com)
Telegram Group | Join Now |
Facebook Page | Available & JOIN NOW |
Click Here | |
YouTube Channel | Click Here |
Facebook Group | Available & JOIN NOW |