🚀 सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें!

हम साल 2018 से लगातार सटीक जानकारी पहुँचा रहे हैं। हमारे फेसबुक ग्रुप (2 लाख+ सदस्य) का भरोसा ही हमारी ताकत है।

चैनल जॉइन करने के बाद Notifications ऑन करना न भूलें!

HP Anganwadi Worker BHARTI 2025

Shimla में आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन – जानें पूरी जानकारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की रोहड़ू तहसील में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बाल विकास परियोजना रोहड़ू के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य महिला उम्मीदवारों से 24 जुलाई 2025 तक आवेदन मांगे गए हैं।


🔶 साक्षात्कार कब और कहां होगा?

  • 📅 तारीख: 28 जुलाई 2025

  • 🕘 समय: सुबह 10 बजे

  • 📍 स्थान: बाल विकास परियोजना कार्यालय, रोहड़ू

  • 🧑‍⚖️ अध्यक्षता: उपमंडलाधिकारी (ना.) रोहड़ू


📌 रिक्त पदों का विवरण:

👉 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए केंद्र:

  • घराला

  • करासा-1

  • कनेवरा

👉 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए केंद्र:

  • शील-1

  • करछारी

  • शलाश

  • भडोली

  • बागी

  • पुजारली

  • फरोग

  • भमनोली-1

  • क्रेटली

  • धारा

  • संदौर

  • कोटडू

  • बुठारा

  • मैहरा

  • जखार-2


✅ आवेदन की शर्तें:

  • आवेदिका स्थायी निवासी होनी चाहिए।

  • संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।

  • परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


📄 आवश्यक दस्तावेज़:

  1. निवास प्रमाण पत्र

  2. आय प्रमाण पत्र

  3. जन्म प्रमाण पत्र

  4. शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र

  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो

  6. संबंधित आंगनबाड़ी क्षेत्र का प्रमाण


✍️ कैसे करें आवेदन?

इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संलग्न कर 24 जुलाई 2025 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय रोहड़ू में जमा कर सकती हैं।